विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में 18 लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुटीय हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 23 नवंबर पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुटीय हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइलियों के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे।

बलिशखेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबल में भी गोलीबारी जारी है।

स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कबाइली समुदायों के लोग एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। हिंसा में अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 30 घायल हुए हैं। मीडिया सूत्रों ने हिंसा में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना दी है।

हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की।

बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट