देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 18 नए मामले, 183 मरीज उपचाराधीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को 18 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,26,141 पर पहुंच गयी।

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर गुजरात में रविवार को 18 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,26,141 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 10,086 पर बनी हुई है।

उसने एक विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी जिससे संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 8,15,872 पर पहुंच गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 183 है और इनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है।

गुजरात में रविवार को 8.58 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। इसके साथ ही राज्य में प्रशासन ने अभी तक टीके की 6.50 करोड़ से अधिक खुराक दे दी है। विभाग ने बताया कि जिले के आधार पर अहमदाबाद और सूरत में कोविड-19 के छह नए मामले आए, वलसाड में चार और वडोदरा में दो नए मामले आए।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में संक्रमण का कोई नया मामला न आने से महामारी के मामलों की संख्या 10,644 पर बनी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में दो उपचाराधीन मरीज है।

गुजरात में कोविड-19 के आंकड़ें इस प्रकार हैं : संक्रमण के मामले 8,26,141, नए मामले 18, मृतकों की संख्या 10,086, संक्रमण मुक्त लोग 8,15,872 और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 183 रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट