छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों के हर दिन गिरावट, पिछले 24 घंट में 1,792 नए केस

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,792 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,75,141 हो गई है.

कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,792 नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,75,141 हो गई है. राज्य में बुधवार को 726 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबक 2518 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की है। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित और 40 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1792 मामले आए हैं.

इनमें रायपुर जिले से 94, दुर्ग से 36, राजनांदगांव से 33, बालोद से 30, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से आठ, धमतरी से 66, बलौदाबाजार से 130, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 32, बिलासपुर से 33, रायगढ़ से 133, कोरबा से 69, जांजगीर चांपा से 166, मुंगेली से 20, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 39, सरगुजा से 102, कोरिया से 99, सूरजपुर से 138, बलरामपुर से 66, जशपुर से 103, बस्तर से 53, कोंडागांव से 29, दंतेवाड़ा से 36, सुकमा से 90, कांकेर से 20, नारायणपुर से 20, और बीजापुर से 60 मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़े: COVID Cases in India: पिछले 24 घंटों में लगभग 3.5 लाख नए मामले, एक्टिव केसेस 26 लाख के पार, पढ़ें पूरी अपडेट

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,75,141 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 9,30,389 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 31,635 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 13,117 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,073 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित कुल 3105 लोगों की मौत हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड