विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,792 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,792 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 458,968 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, 21 दिसंबर पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,792 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 458,968 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय कहा कि संक्रामक रोग के चलते 62 और रोगियों की मौत हो गई है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ''पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 458,968 पर पहुंच गई है। ''

पाकिस्तान में नवंबर के अंत में शुरू हुए कोरोना वायरस के दूसरे दौर में छह दिसंबर को संक्रमण की दर 9.71 प्रतिशत की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद यह कम होकर 6 से 9 प्रतिशत के बीच रह गई थी।

मंत्रालय ने कहा कि 62 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 9,392 हो गई है। अब तक कुल 409,085 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

इस बीच, 'डॉन' की खबर के अनुसार लगभग 15 से 18 हजार पाकिस्तानी स्वयंसेवकों को चीन का कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इस टीके का 19 देशों में परीक्षण चल रहा है।

पाकिस्तान में सितंबर में चीन के टीके का 10,000 स्वयंसेवकों पर क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया गया था। बाद में यह संख्या बढ़कर 18 हजार हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट