राजस्थान में कोरोना वायरस के 177 नए मामले सामने आए

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नये मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गयी है।

जमात

जयपुर, 16 मई राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गयी है। अकेले जयपुर में ही 122 नये मामले आए हैं जिनमें से 116 संक्रमित जयपुर की जिला जेल में मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नये मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नये संक्रमित सामने आए हैं।

वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गयी है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट