देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 176 नए मामले आए, कुल मामले 21,131 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में रविवार को 176 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,131 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गंगटोक, चार जुलाई सिक्किम में रविवार को 176 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,131 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राज्य में कोरोना वायरस वायरस से मरने वालों की संख्या 308 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि संक्रमण से कोई नई मृत्यु नहीं हुई।

दक्षिणी सिक्किम में सबसे अधिक 87 नए मामले आए, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 58 और पश्चिमी सिक्किम में 31 मामले आए।

सिक्किम में अब 2,101 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 18,469 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और 253 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 87.4 प्रतिशत है।

हिमालयी राज्य में अब तक कोविड​​-19 के लिए 1.67 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुईं 1,367 जांच शामिल हैं। संक्रमण दर 12.8 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\