देश की खबरें | दिल्ली में मवेशियों में लंपी के 173 मामले : मंत्री गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मवेशियों में लंपी वायरस के कम से कम 173 मामले सामने आये हैं तथा अधिकतर मामले दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली जिलों से हैं। दिल्ली के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मवेशियों में लंपी वायरस के कम से कम 173 मामले सामने आये हैं तथा अधिकतर मामले दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली जिलों से हैं। दिल्ली के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राय ने बताया कि गोयला डेयरी क्षेत्र में लंपी वायरस के 45 मामले, रेवला खानपुर क्षेत्र में 40, घुमानहेड़ा में 21 और नजफगढ़ में 16 मामले सामने आए हैं।

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने दो सचल पशु चिकित्सा क्लीनिक तैनात किए हैं और मवेशियों के नमूने एकत्र करने के लिए 11 त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया है।

राय ने बताया कि लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए चार दल बनाए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने लंपी वायरस से संबंधित प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8287848586 के साथ एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

राय ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रेवला खानपुर में लंपी वायरस से पीड़ित मवेशियों के लिए एक पृथकवास केंद्र बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि लंपी रोग एक संक्रामक वायरस है जो मवेशियों के बीच मच्छरों, मक्खियों, जूं और ततैया के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है। इसके अलावा दूषित भोजन और पानी के सेवन से भी यह फैलता है। इस रोग के कारण मवेशियों को बुखार और शरीर में गांठें पड़ जाती हैं।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रोग का प्रकोप गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में फैल गया है।

उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के कारण अब तक (बृहस्पतिवार) लगभग 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है।

फाल्गुनी अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट