देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 17,282 नये मामले सामने आये, 81 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17,282 नये मामले सामने आये जो अभी तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं। साथ ही, यहां 100 से मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17,282 नये मामले सामने आये जो अभी तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं। साथ ही, यहां 100 से मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 104 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद यहां इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,540 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 1.08 नमूनों की जांच के बाद ये नये मामले सामने आये। शहर में संक्रमण दर बढ़कर 15.92 प्रतिशत हो गयी है।

इस महामारी की तीसरी लहर तक दिल्ली में एक दिन के सर्वाधिक 8,593 मामले 11 नवंबर , 2020 को सामने आये थे और 18 नवंबर को यहां सबसे अधिक 131 मौतें हुई थीं।

पिछले साल मध्य नंवबर में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक थी।

कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट से गुजर रही दिल्ली में मंगलवार को 13,468 नये मामले सामने आये थे और 81मरीजों की मौत हो गयी थी। इससे दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रभावित शहर बन गयी है।

मंगलवार को संक्रमण दर पिछले दिन की 12.44 से बढ़कर 13.14 फीसद हो गयी थी।

बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 1,08,534 कोविड-19 जांच करायी गयी थीं।

शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 7,67,438 हो गए हैं । उनमें से 7.05 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

शहर में उपचाररत मरीज 50,736 हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट