देश की खबरें | मुम्बई में कोविड-19 के 1713 नये मरीज सामने आये, 2319 और मरीज हुए स्वस्थ, 49 और मरीजों ने जान गंवायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में मंगलवार को कोविड-19 के 1713 नये मरीज सामने आने के बाद महानगर में इस महामारी के मामले बढ़कर 2,02,488 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
मुम्बई, 29 सितंबर मुम्बई में मंगलवार को कोविड-19 के 1713 नये मरीज सामने आने के बाद महानगर में इस महामारी के मामले बढ़कर 2,02,488 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
बीएमसी के अनुसार यहां 49 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो जाने के बाद शहर में अबतक 8880 लेाग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ायी गयी.
बीएमसी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना वायरस के 2319 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही अबतक 1,67,202लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।
महानगरपालिका का कहना है कि मुम्बई में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 82 फीसद है जबकि प्रसार दर 1.05 फीसद है। इस बीमारी के मामलों के दोगुणा होने की दर 66 दिन है।
यह भी पढ़े | जासूसी के मामले में पकड़े गए पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका खारिज.
फिलहाल शहर में काोविड-19 के 26,001 मरीज उपचाररत हैं।
बीएमसी ने अबतक 11 लाख से अधिक परीक्षण कराये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)