देश की खबरें | कश्मीर में 2022 में 1,700 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए गए : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी में मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक ठोस अभियान के तहत 2022 में कश्मीर में लगभग 1,700 कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 10 जनवरी घाटी में मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक ठोस अभियान के तहत 2022 में कश्मीर में लगभग 1,700 कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ, नकदी, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पुलिस के एक प्रवक्त ने कहा, “कश्मीर घाटी में 2022 के दौरान पुलिस ने स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत 1,021 मामले दर्ज किए, पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए 138 कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर सहित 1,685 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।”

उन्होंने कहा कि 1,021 पंजीकृत मामलों में से 917 मामलों में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न अदालतों के समक्ष तीव्रता से आरोपपत्र दायर किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि के दौरान इन कथित मादक पदार्थों के तस्करों के पास से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के वर्जित मन:प्रभावी पदार्थ बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2021-22 में कई मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस संबंध में 35 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका