देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 170 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर 21,965 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 170 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे इस बीमारी के कुल मामले बढ़कर 21,965 हो गए। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गंगटोक, नौ जुलाई सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 170 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे इस बीमारी के कुल मामले बढ़कर 21,965 हो गए। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

पूर्वी सिक्किम में 70 नए मामले आए, इसके बाद पश्चिमी सिक्किम में 53, दक्षिणी सिक्किम में 43 और उत्तरी सिक्किम में चार मामले आए हैं।

हिमालयी राज्य में अब 2,177 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 257 कोविड-19 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं और 19,219 व्यक्ति बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि कोविड​​-19 से हुई मौत का आंकड़ा 312 पर अपरिवर्तित रहा क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी की जान नहीं गई है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,71,723 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुईं 987 जांच शामिल हैं।

सिक्किम में कोविड-19 संक्रमण दर अब 17.2 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने की दर बढ़कर 87.4 प्रतिशत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट