देश की खबरें | हिप्र के 17 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 3.4 करोड़ रुपये मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के 17 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों के लिए 3.4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

हमीरपुर, आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के 17 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों के लिए 3.4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि जिले की 15 पंचायतों में प्रत्येक गांव को मौजूदा वित्त वर्ष में 20 लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: रीवा के सौर ऊर्जा संयंत्र से दिल्ली मेट्रो को मिलेगी बिजली, PM मोदी 10 जुलाई को राष्ट्र को करेंगे समर्पित.

मीणा ने यह जानकारी खंड विकास अधिकारियों, संबंधित विभागों के प्रमखों, संबंधित पंचायतों के मुखियाओं और जिले के अलग अलग खंडों के सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दी ।

बैठक में 17 गांवों के विकास की योजना को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत.

मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने बताया कि इन मॉडल गांवों के लिए पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपये की राशि जारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\