देश की खबरें | गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 17 लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशियाई अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि मृतकों में शामिल 10 लोग जबालिया शरणार्थी शिविर से हैं। उनके शव अस्पताल लाये गए थे।

इंडोनेशियाई अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि मृतकों में शामिल 10 लोग जबालिया शरणार्थी शिविर से हैं। उनके शव अस्पताल लाये गए थे।

वहीं, नासिर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में सात लोग मारे गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। ये सातों शव इस अस्पताल में लाये गए थे।

इजराइली हमले तेज होने के बाद गाजा में एक दिन पहले दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे।

इजराइल में नियुक्त अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी शुक्रवार को ‘वेस्टर्न वाल’ पहुंचे जो यरूशलम के पुराने शहर में यहुदियों का एक प्रमुख प्रार्थना स्थल है।

हकाबी ने दीवार पर एक प्रार्थना पत्र को भी संलग्न किया जिस बारे में उन्होंने बताया कि इसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हाथों से लिखा है।

हकाबी ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें यरूशलम में शांति के लिए उनके प्रार्थना पत्र को लेकर जाने को कहा था। हकाबी ने यह भी कहा कि हमास की गिरफ्त में मौजूद शेष सभी बंधकों को वापस लाने के लिए हर कोशिश की जा रही है।

गाजा में 18 महीने से जारी युद्ध के महत्वपूर्ण समय में हकाबी का आगमन हुआ है। अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ युद्ध विराम को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं।

इजराइल की मांग है कि हमास कोई युद्ध विराम शुरू होने से पहले और भी बंधकों की रिहाई करे और आखिरकार क्षेत्र को खाली करने के लिए सहमत हो।

इजराइल ने कहा है कि उसकी योजना गाजा के अंदर बड़े ‘‘सुरक्षा क्षेत्रों’’ पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की है।

हमास के वार्ता प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख खलील अल-हय्या ने बृहस्पतिवार को कहा था कि समूह ने इजराइल के नवीनतम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

उन्होंने हमास के इस रुख को दोहराया कि वह और भी फलस्तीनी कैदियों की रिहाई, गाजा से इजराइली सैनिकों की पूर्ण वापसी और एक स्थायी युद्ध विराम के बदले में ही बंधकों को मुक्त करेगा, जैसा कि जनवरी में हुए युद्ध विराम समझौते में कहा गया था।

हमास के पास वर्तमान में 59 बंधक हैं और माना जा रहा है कि इनमें से 24 जीवित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\