देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले, कुल संख्या 20,090 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड के 17 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 20,090 हो गए जबकि 34 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 19,626 हो गई है।

लेह, दो जुलाई लद्दाख में कोविड के 17 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 20,090 हो गए जबकि 34 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 19,626 हो गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नये मामलों में से 10 लेह में और सात कारगिल में सामने आए। वहीं, लद्दाख में 3,633 नमूने जिसमें से 2,205 लेह से और 1,458 थे, वे बृहस्पतिवार को जांच में नेगेटिव पाए गए।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ हुए 34 लोगों में से 26 मरीज लेह के और आठ कारगिल के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 262 पर आ गई है जिनमें से 225 लेह में और 37 कारगिल जिले में हैं।

पिछले 12 घंटे में लद्दाख में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कोविड के चलते 202 लोगों की मौत हुई। कारगिल में मृतक संख्या 58 है जबकि शेष 144 मरीजों की मौत लेह जिले में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी