चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले, वुहान में जारी है सामूहिक जांच अभियान

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि शनिवार को जिलिन प्रांत में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए जिनमें से तीन मरीज स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए।

बीजिंग, 17 मई चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 12 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीज में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इस बीच वुहान में कई क्षेत्रों में कोविड-19 के नए मामले सामने आने पर अधिकारियों ने 1.1 करोड़ लोगों की गहन पैमाने पर जांच जारी रखी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि शनिवार को जिलिन प्रांत में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए जिनमें से तीन मरीज स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए।

संक्रमण के नए मामले सामने आने पर जिलिन शहर में इस हफ्ते लॉकडाउन लगा दिया गया था।

आयोग ने कहा कि बिना किसी लक्षण वाले 12 नये मामले सामने आने के साथ ही ऐसे संक्रमण के मामले 515 हो गए।

बिना लक्षण वाले संक्रमण का एक मरीज विदेश से आया था।

चीन में कोविड-19 संक्रमण के 82,947 मामले हैं। कुल मामलों में से 86 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 78,227 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

देश में संक्रमण से 4,634 लोगों की जान गई है।

वुहान जहां बड़े पैमाने पर जांच अभियान चल रहा है वहां शनिवार को कोई नया मामला नहीं आया। लेकिन यहां बिना लक्षण वाले संक्रमण के 400 अधिक मामले हैं जिसके बाद वायरस के दूसरे दौर की आशंका बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\