विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड हमले में 17 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के जाफराबाद जिले में हुए एक ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कराची, 31 जनवरी पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के जाफराबाद जिले में हुए एक ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने रविवार की रात जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाहयार शहर में भीड़ वाले एक बाजार में एक ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि हमले में दो पुलिस कर्मियों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए।

अभी तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को लरकाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, चार घायलों की हालत नाजुक है।

एक पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई कि हमला संभवत: दो सिपाहियों को निशाना बना कर किया गया था, क्योंकि उग्रवादी और बलूच अलगाववादी प्रांत में अक्सर सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो और बलूचिस्तान एसेंबली के स्पीकर मीर जान मुहम्मद खान जमाली ने हमले की निंदा की और इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ करार दिया।

ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में लंबे समय से हिंसा जारी है। बलूच उग्रवादी गुटों ने क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।

शुक्रवार को प्रांत के सुई इलाके में सुरक्षा बलों का एक वाहन बारुदी सुरंग की चपेट में आ गया और धमाके में कम से कम चार कर्मी मारे गए तथा दर्जन भर कर्मी घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\