विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भारत भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को बुधवार को वापस भेज दिया गया। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 14 अगस्त श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को बुधवार को वापस भेज दिया गया। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

यह घटना 21 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद हुआ, जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था और दो अगस्त को कोलंबो से चेन्नई वापस भेज दिया।

बुधवार को श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन ने सभी मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, “घर की ओर बढ़ रहे हैं । 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है।’’

मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने 'पाक जलसंधि' क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोली चलाई और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।

श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं।

पाक जलसंधि क्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है। यहां अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट