देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, बारिश के कारण 168 सड़कों को बंद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले तथा मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला, 30 मार्च हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले तथा मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य में चार अप्रैल तक बारिश का अनुमान जताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस किन्नौर जिले के मलिंग के निकट शनिवार सुबह फिसलने के कारण पलट गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद मनाली के निकट रोहतांग में अटल सुरंग में यातायात रोक दिया गया है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कल्पा और कुकुमसेरी में पांच सेमी बर्फबारी हुई जबकि केलांग में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 168 सड़कें शुक्रवार रात यातायात के लिए बंद रहीं।

राज्य की राजधानी शिमला और कुछ अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और सोलन में ओलावृष्टि हुई।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के 12 में से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी