देश की खबरें | दिल्ली में लापता 168 लोगों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलाया गया : दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने अपने ऑपरेशन मिलाप के तहत 53 बच्चों और 115 वयस्कों सहित 168 लापता लोगों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने अपने ऑपरेशन मिलाप के तहत 53 बच्चों और 115 वयस्कों सहित 168 लापता लोगों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने समन्वित अभियान चलाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक जून से 30 जून तक ऐसे 13 अभियान चलाए गए। इस अभियान में कापसहेड़ा, सागरपुर, पालम गांव, वसंत कुंज दक्षिण, किशनगढ़ और अन्य थानों की टीम शामिल थीं।’’

पुलिस की कई टीम ने इस ऑपरेशन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की, परिवहन केंद्रों पर बस चालकों, परिचालकों, विक्रेताओं और स्थानीय मुखबिरों से जानकारी ली।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कापसहेड़ा पुलिस ने लापता हुए पांच बच्चों और 28 वयस्कों को ढूंढ लिया जबकि, सागरपुर पुलिस ने 10 बच्चे और 20 वयस्क तथा पालम गांव पुलिस ने चार बच्चे और 20 वयस्कों को ढूंढ लिया।’’

अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार वसंत कुंज दक्षिण ने तीन लड़कियां और 10 वयस्क, किशनगढ़ पुलिस ने आठ बच्चे और तीन वयस्क तथा सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस ने एक लड़के और 10 वयस्कों को ढूंढ लिया।

दिल्ली पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने लापता हुए 11 बच्चों का पता लगाया, वसंत विहार पुलिस ने छह नाबालिग लड़कियों और तीन महिलाओं का पता लगाया तथा आरके पुरम पुलिस ने लापता नौ लोगों का पता लगाया।

दिल्ली कैंट पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों और चार वयस्कों को, वसंत कुंज उत्तर पुलिस ने एक लड़की और चार अन्य को, सरोजिनी नगर पुलिस ने एक लड़की और तीन वयस्कों को तथा साउथ कैंपस पुलिस ने एक महिला का पता लगाया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस साल एक जनवरी से अब तक दक्षिण-पश्चिम जिले में लापता कुल 521 लोगों (149 बच्चों और 372 वयस्क) का पता लगाया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट