देश की खबरें | पुडुचेरी में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 168 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही बुधवार को संक्रमण के 168 नए मामले सामने आये हैं । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुडुचेरी, छह जुलाई पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही बुधवार को संक्रमण के 168 नए मामले सामने आये हैं । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अकेले पुडुचेरी में 132 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कराईकल में 31 और यनाम में पांच मामले सामने आये ।

केंद्र शासित प्रदेश में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 629 हैं ।

श्रीरामुलु ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 6.85 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि संक्रमणमुक्त होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 98.45 प्रतिशत और 1.17 प्रतिशत है।

केंद्र शासित प्रदेश में पिछले एक दिन में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1962 पर स्थिर रही।

पुडुचेरी में इन नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,67,091 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में 81 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी, जिसके साथ ही अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके मरीज़ों की संख्या 1,64,500 तक पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड