ओडिशा में COVID-19 के 165 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4 हजार 677

ओडिशा में आपदा प्रतिक्रिया बल से जुड़े 11 कर्मियों समेत 165 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,677 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 140 मामले पृथक-वास केंद्रों से जुड़े हुए हैं जहां दूसरे देश के दूसरे हिस्से से आने वाले लोगों को रखा जा रहा है.

कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

भुवनेश्वर, 19 जून: ओडिशा में आपदा प्रतिक्रिया बल से जुड़े 11 कर्मियों समेत 165 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,677 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 140 मामले पृथक-वास केंद्रों से जुड़े हुए हैं जहां दूसरे देश के दूसरे हिस्से से आने वाले लोगों को रखा जा रहा है. वहीं, 25 लोगों में संक्रमण की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए जाने के दौरान मिली.

अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के बाद पुनर्निर्माण के कार्य से जुड़े आपदा प्रतिक्रिया टीम के 11 कर्मी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), ओडिशा आपदा त्वरित प्रतिक्रिया बल (ODRAF) और ओडिशा अग्नि सेवा समेत कुल 206 आपदा प्रतिक्रिया कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19 in Bihar: बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 44 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 7040 हुए

दमकल सेवा और एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि दमकल के 11 कर्मी और एनडीआरएफ (NDRF) के 13 कर्मी स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 4,677 मामलों में से 1,519 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,144 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 11 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है जबकि तीन मरीजों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई.

उन्होंने बताया कि नए मामले 17 जिलों से आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 41 मामले गंजाम जिले से है. यह ओडिशा का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है और यहां अब तक 796 मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है. गंजाम जिला प्रशासन ने बताया कि संक्रमण के 41 नए मामलों में से 12 संक्रमित कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात लोग हैं. गंजाम के अलावा गजपति, बालासोर, और कटक में क्रमश: 28,21 और 20 मामले सामने आए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट