देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत, 29,754 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 29,754 नये सामले सामने आये।

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 29,754 नये सामले सामने आये।

अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 162 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में अब तक कुल 10,159 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,754 नये मामले आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,09,405 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 2,23,544 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 14,391 से अधिक रोगियों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 6,75,702 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

प्रसाद के अनुसार राज्य में 2,23,544 उपचाराधीन मरीजों में 1,76,760 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि 4,455 का निजी अस्पतालों और बाकी का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के अब तक 3.86 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है जिसमें सोमवार को दो लाख से अधिक नमूनों की जांच शामिल है।

आनन्द अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी