देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के शामली में युवक ने 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में युवक ने 16 साल की एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में युवक ने 16 साल की एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कांधला पुलिस थाने के प्रभारी रोजन त्यागी ने कहा कि कनिया गांव में बुधवार को यह घटना तब हुई जब पीड़िता एक सार्वजनिक नल से पानी लेने जा रही थी।
त्यागी ने कहा कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर युवक शमीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएचओ ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि यौन उत्पीड़न के विरोध पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Bhopal: भोपाल में धर्मांतरण और रेप रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर फंसाती थीं दो बहनें; फिर मुस्लिम पुरुषों से निकाह का बनाया जाता था दबाव
Maharashtra Women Missing Report: महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा पर चिंता, 2 वर्षों में 93,940 महिलाएं लापता; 67 हजार से अधिक को पुलिस ने ढूंढा
Delhi Shocker: दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान, 5 दिनों में दूसरी घटना से दहशत
महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, 60 देशों के दौरे पर जाने वाले सांसदों के पार्लियामेंट्री फ्रेंड्स ग्रुप में नाम शामिल
\