देश की खबरें | मुंबई में चाकू दिखाकर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, एक युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड की एक बस्ती में चाकू के बल पर 16 वर्षीय लड़की से उसके ही घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 सितंबर मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड की एक बस्ती में चाकू के बल पर 16 वर्षीय लड़की से उसके ही घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को हुए इस अपराध के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता आरोपी को जानती थी और दोनों एक ही बस्ती में रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने दोस्त के साथ पीड़िता के घर में उस वक्त घुसा, जब वह घर में अकेली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने चाकू दिखाकर कथित रूप से लड़की से दुष्कर्म किया और फिर मौके से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों के घर लौटने पर लड़की ने उन्हें आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सबूतों की मदद से कुछ घंटों के भीतर ही मुलुंड से एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू