देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘देशद्रोही टिप्पणियां’ करने को लेकर असम में 16 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद, ‘‘देशद्रोही टिप्पणियां’’ करने को लेकर असम में कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुवाहाटी, 27 अप्रैल मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद, ‘‘देशद्रोही टिप्पणियां’’ करने को लेकर असम में कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब तक कुल 16 असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गई है।’’

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि शनिवार शाम तक 14 गिरफ्तारियां की गईं।

गिरफ्तार किये गए लोगों में एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।

शर्मा ने शनिवार को कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो, गिरफ्तार किये गए लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए।’’

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया