देश की खबरें | असम में ईद के दौरान मवेशियों का अवैध वध करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में एक दिन पहले ईद के दौरान मवेशियों का ‘‘अवैध रूप से’’ वध करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गुवाहाटी, आठ जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में एक दिन पहले ईद के दौरान मवेशियों का ‘‘अवैध रूप से’’ वध करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बराक घाटी के दो जिलों- कछार में गुमराह, सिलचर एवं लखीपुर तथा करीमगंज में बदरपुर एवं बंगा में पांच अवैध वध स्थल पाए गए।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारा संविधान धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है लेकिन यह कानून के शासन एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की बात भी समान रूप से करता है। इस ईद-उल-अजहा पर असम में कई स्थानों से मवेशियों के अवैध वध और उनके अंगों के मिलने की व्यथित करने वाली घटनाएं सामने आईं।’’

उन्होंने कहा कि कछार से नौ और श्रीभूमि से सात लोगों समेत अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने कहा, ‘‘पांच मामलों में मवेशियों के अंग पाए गए - इन स्थानों में ‘कॉटन यूनिवर्सिटी’ (कामरूप एम), धुबरी, होजाई और श्रीभूमि (बगरगूल) के पास के इलाके शामिल हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘‘सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अराजकता या क्रूरता की कीमत पर नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - चाहे वे किसी भी धर्म या पृष्ठभूमि के हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट