देश की खबरें | गुजरात चुनाव में आखिरी घंटे में 16 लाख वोट पड़े, यह ‘इच्छाधारी वोट का मॉडल’ है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पांच दिसंबर को आखिरी एक घंटे में 16 लाख वोट पड़े, जो ‘इच्छाधारी वोट का मॉडल’ है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पांच दिसंबर को आखिरी एक घंटे में 16 लाख वोट पड़े, जो ‘इच्छाधारी वोट का मॉडल’ है।

पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि भारत को ‘लोकतंत्र मुक्त’ बनाने की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अखबारों में प्रकाशित कुछ खबरों में कहा गया है कि गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव में आख़िरी एक घंटे में 16 लाख वोट पड़े। हम उम्मीदवारों से फ़ॉर्म 17सी एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं, जो निर्वाचन अधिकारी देते हैं, ताकि आख़िरी एक घंटे में पड़े वोट के आंकड़े का पता चल सके।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वड़ोदरा और अहमदाबाद संभागों में आख़िरी घंटे में बहुत ज़्यादा मतदान हुआ, सूरत और राजकोट में भी कहीं-कहीं ऐसा हुआ। एक वोट डालने में 60 सेकंड का वक्त लगता है, लेकिन शाम पांच से छह बजे के बीच औसतन एक वोट डालने में 45 सेकंड लगे। इन आंकड़ों के मुताबिक, तो एक-एक बूथ के बाहर अफ़रातफ़री, भगदड़ मच जानी चाहिए थी, लेकिन इतनी भीड़ वहां नहीं थी।’’

खेड़ा ने दावा किया,‘‘गुजरात में शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच मत प्रतिशत में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई; कई जगह वोट प्रतिशत में 11.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। 60 सेकंड से कम समय में वोट डालना किसी मतदाता के लिए संभव नहीं है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वडोदरा में कुछ सीट पर आख़िरी एक घंटे के मतदान में 10-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इच्छाधारी वोट का यह नया मॉडल आ रहा है, साहेब की इच्छा करने से ही वोट पड़ जा रहे हैं। चुनाव-मुक्त भारत, लोकतंत्र-मुक्त भारत बनाने की कोशिश के ख़िलाफ़ गंभीरता से आवाज़ उठाने की जरूरत है।’’

हालिया, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस 17 सीट पर सिमट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\