देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, आठ मई भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,86,800 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। अब तक इस आयु वर्ग के 17,76,540 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,92,98,763 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें 95,39,865 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,61,868 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,39,33,627 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 77,21,853 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, 45 से 60 साल की आयु के 5,50,47,203 लोग पहली जबकि 63,72,579 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5,36,24,623 लोगों को पहली जबकि 1,48,20,605 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण के 113वें दिन शनिवार को टीके की कुल 18,93,258 खुराक दी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\