देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,578 नए मामले आए, 22 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,578 नए मामले सामने आए, 3,041 मरीज स्वस्थ हुए और 22 लोगों की मौत हुई।

अमरावती, 12 जुलाई आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,578 नए मामले सामने आए, 3,041 मरीज स्वस्थ हुए और 22 लोगों की मौत हुई।

राज्य में कुल 2.30 करोड़ जांच के बाद 8.35 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ अब तक कुल 19,24,421 पुष्ट मामले आ चुके हैं।

राज्य में अब तक 18,84,202 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.83 प्रतिशत हो गई है।

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 13,024 मौतों के बाद मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब 27,195 मरीजों का इलाज चल रहा है।

24 घंटों में, पूर्वी गोदावरी में 305, चित्तूर में 257, एसपीएस नेल्लोर में 179, प्रकाशम में 173, पश्चिम गोदावरी में 152 और कडप्पा में 117 नए मामले आए।

शेष सात जिलों में 100 से कम नए मामले सामने आए, जिनमें श्रीकाकुलम में सबसे कम 31 मामले आए।

चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, एसपीएस नेल्लोर और प्रकाशम में एक दिन में कोविड-19 से तीन-तीन मौतें हुईं।

श्रीकाकुलम में दो और कुरनूल और विशाखापत्तनम में एक-एक मौत हुई।

चार जिलों ने एक भी ताजा मौत नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू