देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,573 नये मामले सामने आए, और 39 लोगों की मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,573 नये मामले सामने आए और महामारी से 39 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई,21 अक्टूबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,573 नये मामले सामने आए और महामारी से 39 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,292 हो गई है।

राज्य में सात जिलों और पांच नगर निगमों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

जिलों में मुंबई में सर्वाधिक 427 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र के प्रशासनिक क्षेत्रों में, मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 708 नये मामले, पुणे क्षेत्र में 458, नासिक क्षेत्र में 244, कोल्हापुर में 88, लातूर में 40, औरंगाबाद में 18, नागपुर में 12 और अकोला क्षेत्र में पांच नये मामले सामने आए।

बृहस्पतिवार को महामारी से सर्वाधिक 18 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई, जिसके बाद मुंबई (8) का स्थान है।

सिर्फ औरंगाबाद क्षेत्र में कोविड के किसी मरीज की आज मौत नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now