देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार से अधिक हो गयी है । इस महामारी के कारण किसी की मौत नहीं हुयी है और प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1,623 पर बनी हुयी है । सरकार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

हैदराबाद, 20 फरवरी तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार से अधिक हो गयी है । इस महामारी के कारण किसी की मौत नहीं हुयी है और प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1,623 पर बनी हुयी है । सरकार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

राज्य सरकार के बुलेटिन में कहा गया है कि 19 फरवरी को रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 27 मामले सामने आए वहीं मेडचल मलकाजगिरी में 15 और रंगारेड्डी जिले में 12 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 157 लोग इस बीमारी से ठीक हुये हैं । इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 2,94,097 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2,97,435 हो चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1,715 लोग उपचाराधीन हैं ।

सरकारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 फीसदी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने की दर 98.87 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 97.3 फीसद है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट