देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1568 नये मामले सामने आये, 25 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1568 नये मामले सामने आये और 25 लोगों की महामारी से मौत हो गयी । इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या क्रमश: 39,28,237 और 39,665 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बेंगलुरू, 14 फरवरी कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1568 नये मामले सामने आये और 25 लोगों की महामारी से मौत हो गयी । इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या क्रमश: 39,28,237 और 39,665 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 6,025 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 38,57,323 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि नये मामलों में से 754 बेंगलुरू शहरी से है । जिले में 2,089 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और पांच लोगों की मौत हुयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की सख्या 31,215 हो गयी हैं ।

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि सोमवार को 77 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,477 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 537 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से किसी की मौत नहीं हुयी है और मरने वालों की संख्या 226 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में 110 मरीज ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 26,714 हो गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी