देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,602 नये मामले, 88 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 22,97,793 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकरी दी।

मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 22,97,793 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकरी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में और 88 लोगों की महामारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 40 की मौत पिछले 48 घंटों में, 21 की पिछले हफ्ते और शेष 27 लोगों की मौत पिछले हफ्ते से पहले हुई थी।

राज्य के अस्पतालों से शनिवार को कोविड-19 के 7,461 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में इस रोग से उबरने वालों की संख्या बढ़ कर 21,25,211 पहुंच गई। राज्य में अब 1,18,525 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य में सर्वाधिक नये मामले नागपुर शहर में सामने आये हैं, जो 1,828 है। इसके बाद मुंबई (1,709) और पुणे शहर (1,667) का स्थान है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न संभागों में पुणे संभाग के जिलों में सर्वाधिक नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 3,073 नये मामले सामने आए। वहीं, नासिक जिले में 1,522 नये मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट