देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आए, संक्रमण से 175 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है।

इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,79,715 हो गई है तथा ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है।

शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 जनवरी तक कुल 18,57,65,491 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,03,090 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी