विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 150 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक दिन पहले हुई मौतों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ज्यादा जानकारी नहीं दी।

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक दिन पहले हुई मौतों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ज्यादा जानकारी नहीं दी।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद सैयद मोहम्मद ने कहा कि तेरदेश नाम के गांव में पानी भर गया है जिससे कम से कम 100 घर प्रभावित हुए हैं।

मोहम्मद ने कहा कि उन्हे 60 लोगों की मौत की जानकारी मिली है लेकिन मृतकों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। नूरीस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और प्रांत के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा है। मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ की वजह से हजारों परिवारों को पड़ोसी कुनार क्षेत्र में पनाह लेनी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि नूरीस्तान सरकार ने तालिबान से अपील की है कि वे बचाव दलों को अपने क्षेत्र में जाने की इजाजत दे। तालिबान का करीब करीब आधे अफगानिस्तान पर कब्जा है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद, तालिबान ने दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू