देश की खबरें | फरीदाबाद में चलती कार में 15 वर्षीय किशोरी से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद में स्कूल जा रही 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ चलती कार में कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, पांच मई फरीदाबाद में स्कूल जा रही 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ चलती कार में कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब दसवीं कक्षा की छात्रा अपने भाई को स्कूल छोड़ने गई थी।

पुलिस ने बताया कि वह उसे छोड़कर अपने स्कूल के लिए निकली थी तभी वहां खड़ी कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की खोलकर उसे अंदर खींच लिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक व्यक्ति गाड़ी चलाता रहा जबकि दूसरे ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। स्कूल बंद होने के समय उन्होंने किशोरी को उसके गांव के पास कार से बाहर फेंक दिया और भाग गए।

पुलिस ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने रविवार को पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें