देश की खबरें | पटना में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, चार हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, दो नवंबर बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पीड़िता को पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पटना के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कानून और व्यवस्था-2 दिनेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राजीव नगर पुलिस थाने को पास के शास्त्री नगर पुलिस थाने से फोन आया कि राजीव नगर इलाके के एक अपार्टमेंट में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है।’’

पांडेय ने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता उन्हें घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के तहत चार लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\