देश की खबरें | ठाणे जिले के एक गांव में आग लगने से 15 गोदाम जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में रविवार रात लगी आग में कम से कम 15 गोदाम जलकर खाक हो गए। इनमें से कुछ गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद भी रखे हुए थे। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 12 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में रविवार रात लगी आग में कम से कम 15 गोदाम जलकर खाक हो गए। इनमें से कुछ गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद भी रखे हुए थे। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के अग्निशमन अधिकारी महेश पाटिल ने बताया कि भिवंडी के वाडपे गांव में रात करीब तीन बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया और उन्होंने सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया।

पाटिल ने बताया कि आग एक गोदाम में लगी थी जो अन्य गोदामों में भी फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि गोदामों में पेट्रोलियम और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, ‘कास्मेटिक’ और कपड़े सहित अन्य सामान रखा हुआ था।

यहां एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थीं और पेट्रोलियम उत्पादों के जलने के कारण दुर्गंध आ रही थी।

सूत्रों के अनुसार वहां रखे पेट्रोलियम उत्पादों के कारण स्थिति और बिगड़ गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट