विदेश की खबरें | बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व कोक्स बाजार जिले में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लग जाने पर कम से कम 15 लोगों मौत हो गई और 400 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ढाका, 23 मार्च बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व कोक्स बाजार जिले में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लग जाने पर कम से कम 15 लोगों मौत हो गई और 400 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देर रात लगी आग में हजारों झुग्गियां जल कर नष्ट हो गईं। इन झुग्गियों में 45,000 से अधिक लोग रह रहे थे।

बचावकर्मियों ने मंगलवार को 15 शव बरामद किये। आग में घायल हुए सैकड़ों लोगों का आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता जोहानेस वान देर क्लाउ ने प्रेस वार्ता में कहा , ‘‘हमने अब तक 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, जबकि 400 लोग अब तक लापता हैं और करीब 10,000 झुग्गियां नष्ट हो गईं। ’’

हालांकि, बांग्लादेश के अधिकारियों ने अब तक मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

सरकार के उप प्रमुख शरणार्थी आयुक्त शमशाद दौजा ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई थी।

बांग्लादेश के कोक्स बाजार में 11 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी हैं, जो पड़ोसी देश म्यांमा में सैन्य कार्रवाई के बाद पलायन कर आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट