कोलकाता, 30 अप्रैल मध्य कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को आग लगने की इस घटना में 13 अन्य घायल भी हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 15 अक्टूबर को कहा, ‘‘कोलकाता में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधि (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक शिनाख्त की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे। मृतकों में एक लड़का, एक लड़की और एक महिला शामिल हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, जिसकी घेराबंदी की गई है।’’
किफायती ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली।
आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह बुधवार को आग पर काबू पा लिया गया।
राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘कल रात लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की शिनाख्त हो गई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY