कर्नाटक में एक पत्रकार समेत 15 लोग कोविड-19 से संक्रमित, राज्य में संक्रमण के कुल 489 मामले

राज्य सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जमात

बेंगलुरु, 25 अप्रैल कर्नाटक में एक पत्रकार समेत 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 489 हो गए हैं।

राज्य सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक संक्रमण के कुल 15 मामले सामने आए हैं...अब तक संक्रमण के 489 मामलों की पुष्टि हुई हैं। इसमें 153 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।’’

कोविड-19 के खिलाफ संचालित राज्य के वॉर रूम के प्रभारी तथा सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने एक ट्वीट में पुष्टि की है कि बेंगलुरु का एक पत्रकार भी संक्रमित पाया गया है।

वायरस के नए मामलों में बेंगलुरु शहर और बेलगावी जिले के हीरेबागेवाडी से छह-छह, मांड्या, चिक्कबल्लापुरम और बंटावाला से एक-एक मामला है।

पुष्ट छह मामलों में पांच मामले एक मजदूर के संपर्क में आने से हुए संक्रमण के हैं वहीं संक्रमित पत्रकार निरुद्ध क्षेत्र बीबीएमपी में गए थे।

संक्रमितों में नौ पुरुष हैं और छह महिलाएं हैं।

सूत्रों के मुताबिक संक्रमित पत्रकार एक कन्नड़ समाचार चैनल में कैमरामैन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\