आवागमन पर पाबंदी को लेकर पुलिस से झड़प के बाद 15 व्यक्ति हिरासत में लिये गए

पुलिस उपायुक्त विधि चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन औद्योगिक इलाके के पास पालिगाम में कुछ सामूहिक पृथक-वास क्षेत्र हैं और कुछ दिन पहले इलाके में रहनेवाले एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने के बाद उसे सील कर दिया गया।

जमात

सूरत, सात मई गुजरात के सूरत जिले में कोरोना वायरस सामूहिक पृथक-वास क्षेत्र में आवागमन पर प्रतिबंध को लेकर पुलिस पर पथराव करने और कथित तौर पर हंगामा करने वाले कम से कम 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है ।

पुलिस उपायुक्त विधि चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन औद्योगिक इलाके के पास पालिगाम में कुछ सामूहिक पृथक-वास क्षेत्र हैं और कुछ दिन पहले इलाके में रहनेवाले एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने के बाद उसे सील कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि निवासियों को घेर दिये गए इलाकों के भीतर रहने को कहा गया, लेकिन कई लोग इसकी अनसुनी करके बुधवार रात को सील किये गए इलाकों के अंदर और बाहर आने-जाने लगे।

चौधरी ने बताया ,‘‘ जब पुलिस ने लोगों से पृथक-वास के नियम मानने को कहा तो वे सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगे। बाद में स्थानीय निवासियों के दो समूहों ने किसी मामले पर तीखी बहस के बाद एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया । पुलिस दलों के वहां जाने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके ।’’

मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी खुद को क्षेत्र की छतों से फेंके जा रहे पत्थरों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं ।

चौधरी ने बताया कि पथराव में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वहां से देर रात करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया तथा अब स्थिति नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान