देश की खबरें | असम में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद 15 लोग गिरफ्तार किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के लखीमपुर जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 25 मई असम के लखीमपुर जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन की चोरी के आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को नाराज भीड़ ने खेलमाटी पुलिस चौकी को घेर लिया । उन्होंने कहा कि जब भीड़ हिंसक हो गयी और पथराव करने लगी, तब पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा एवं हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ लखीमपुर जिले में खेलमाटी चौकी पर भीड़ के पथराव के सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज समेत एकत्रित सबूतों के आधार 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तलाशी के दौरान आगजनी के लिए जुटायी गयी सामग्री भी बरामद की गयी एवं उसे जब्त कर लिया गया। ’’

पुलिस ने दावा किया कि अशरफ अली को मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने के आरोप में चार अन्य लोगों के साथ बुधवार रात में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जब वह चौकी में बेंच पर बैठा था, तब वह ‘अचानक गिर’ गया।

पुलिस के अनुसार, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद चौकी प्रभारी दीपांकर चंगमाई और ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\