15 March History: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू

क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती. यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं.

नयी दिल्ली, 15 मार्च : क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती. यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं. इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई, लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है. इस लोकप्रिय खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई. इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था. यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें.

देश-दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या .

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचे . यह भी पढ़े : उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में नवाब मलिक को अंतरिम राहत देने से किया इनकार

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जज़िया कर समाप्त किया .

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक एवं पहलवान गुरु हनुमान का जन्म.

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म .

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध कवि बेन ओकरी का जन्म .

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन .

2009 : विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला सरला ठकराल का निधन.

2021 : जाने माने कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का 105 साल की उम्र में निधन.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट