अगले दो वर्ष में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 15 लाख करो़ड़ रुपये, वाहन कबाड़ नीति जल्द: गडकरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री ने सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) इंस्टीट्यूट के सदस्यों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रैंस में कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने सदस्यों को कारोबार में नकदी बढ़ाने पर ध्यान देने का सुझाव दिया। वह ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों को लेकर चर्चा कर रहे थे।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार अगले दो वर्षों में राजमार्गों के निर्माण पर 15 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन कबाड़ नीति को भी जल्द ही अंतिम रूप दिया जायेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री ने सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) इंस्टीट्यूट के सदस्यों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रैंस में कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने सदस्यों को कारोबार में नकदी बढ़ाने पर ध्यान देने का सुझाव दिया। वह ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों को लेकर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने वृद्धि के लिए काम करते समय बुरे समय की योजना बनाकर चलने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग को इनोवेशन, तकनीकी और कौशल विकास पर फोकस करना चाहिए, ताकि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बना जा सके।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने अगले दो साल में 15 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सड़कें बनाने का लक्ष्य तय किया है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी मुकदमों को सहमति से खत्म करने के लिए दिनरात काम कर रहा है।

गडकरी ने कहा कि उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों से जल्द से जल्द वाहन कबाड़ नीति (ऑटो स्क्रैपिंग पॉलिसी) को अंतिम रूप देने के लिए कहा है।

बीएस-छह वाहनों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों से बंधी हुई है, हालांकि, उद्योगों के सुझाव पर वह उस बारे में नए सिरे से विचार करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट