विदेश की खबरें | श्रीलंका जलसीमा में प्रवेश कर मछली पकड़ने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की जलसीमा में प्रवेश कर कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाले दो जहाजों पर सवार 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गई।
श्रीलंका, नौ जुलाई श्रीलंका की जलसीमा में प्रवेश कर कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाले दो जहाजों पर सवार 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गई।
श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा, "नौसेना और तट रक्षक बल ने आठ जुलाई की रात को श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगे भारतीय जहाजों को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।"
बयान में कहा गया है कि जाफना में डेल्फ्ट द्वीप पर चलाए गए अभियान में 15 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें कहा गया है कि मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके पास से जब्त किए गए मछली पकड़ने वाले जहाजों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।
श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले महीने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
बयान में कहा गया है कि 2023 में अब तक, श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने में इस्तेमाल किए जाने वाले 12 भारतीय जहाज जब्त किए हैं और इस साल वहां के जलसीमा से 74 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। सभी मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया।
भारत और श्रीलंका के बीच कई उच्च-स्तरीय वार्ताओं के बावजूद भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने की समस्या लगातार रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)