देश की खबरें | 15 फरवरी : ‘टेडी बियर’ से दुनिया की पहली मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो ‘सॉफ्ट टॉय’ बाजार में उतारे, तो इन्हें ‘टेडी’ नाम दिया। यह ‘टेडी बियर’ से दुनिया की पहली मुलाकात थी।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो ‘सॉफ्ट टॉय’ बाजार में उतारे, तो इन्हें ‘टेडी’ नाम दिया। यह ‘टेडी बियर’ से दुनिया की पहली मुलाकात थी।

इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टेडी’’ बुलाया करते थे और मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टेडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी-खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनों में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनिया भर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा।

देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्‍म।

1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।

1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो सॉफ्ट टॉय ‘टेडी’ के नाम से बाजार में उतारे।

1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।

1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।

1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था, वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।

1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।

1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।

2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।

2021: डीआर कांगो के माइ-एनडोम्बे प्रांत के लोंगोला इकोती गांव के निकट कांगो नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\