विदेश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नेपाल के काठमांडू, अन्य शहरों में 15 दिनों का कर्फ्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

काठमांडू, 29 अप्रैल नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि काठमांडू के अलावा भक्तपुर और ललितपुर जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से 12 मई की मध्य रात्रि तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी।

काठमांडू में तीनों जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया।

इसमें बताया गया कि केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और निषेधाज्ञा लागू रहने तक शेष सेवाएं बंद रहेंगी।

निषेधाज्ञा के दौरान घाटी में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि खाद्य सामग्री सहित आवश्यक उत्पादों की आपूर्ति करने वाले बाजार सुबह में दस बजे तक और शाम में पांच बजे से सात बजे तक खुले रहेंगे।

नेपाल में बुधवार को कोरोना वायरस के 4774 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 3,12,699 हो गई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 3211 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर