देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में,19प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से शुक्रवार को कुल 19 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह अप्रैल उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से शुक्रवार को कुल 19 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जिन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी निष्पक्षता बरते जाने की बात कही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने बताया,‘‘ गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए।’’

जांच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह आदि के नामांकन सही पाए गए हैं।

नामांकन पत्र निरस्त होने से नाराज दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दोनों ने जानबूझकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गौतमबुद्ध नगर से उनकी पार्टी के प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा का पर्चा जानबूझकर खारिज किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम ने कहा कि वह अपने साथ दस प्रस्तावकों को लेकर गए थे, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनका पर्चा जानबूझकर निरस्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड