देश की खबरें | गाजियाबाद में धर्मांतरण मामले में सात महिलाओं समेत 15 आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद पुलिस ने लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में सात महिलाओं समेत 15 लोगों को यहां मोहन नगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 19 सितंबर गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद पुलिस ने लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में सात महिलाओं समेत 15 लोगों को यहां मोहन नगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे करहेड़ा इलाके में होने वाली ईसाई धर्म की एक सभा में भाग लेने के लिए रविवार को वाहनों में सवार हो रहे थे।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भास्कर वर्मा ने कहा कि सभा का आयोजन दिनेश ने किया था जिसका मकसद भोले-भाले गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कथित रूप से प्रेरित करना था।

उनके मुताबिक, मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रार्थना के बाद मुख्य उपदेशक उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के आर्थिक लाभ के बारे में जानकारी देता था।

वर्मा ने बताया कि इन 15 में से तीन लोगों ने कई साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और वे दूसरों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कथित रूप से लालच दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार अन्य सभी व्यक्तियों को मंडली में भाग लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया था और वे सभी एक-दूसरे को जानते थे।

एसीपी वर्मा ने कहा कि स्थानीय निवासी सुभाष की शिकायत के बाद मामले में उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\